प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, नदारद अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

WhatsApp Channel Join Now
प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, नदारद अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण


भागलपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सदानंद कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना और उनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचाना था।

बैठक में सरकार की विभिन्न चालू योजनाओं की गहन जांच-पड़ताल की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आम लोगों तक पहुँचाएं। योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई।

अध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि बैठक में सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बैठक में बिजली विभाग, पीएचईडी और स्थानीय थाना के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक से नदारद रहने के कारण इन तीनों विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा जाएगा।

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार साह, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रमण कुमार और सीडीपीओ किरण कुमारी शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story