कोशी प्रमंडलीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ भवन में आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
कोशी प्रमंडलीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ भवन में आयोजित


सहरसा, 16 मार्च (हि.स.)।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नूनूमणि सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रमंडलीय नेता लालबहादुर यादव,प्रमंडल नेटवर्क की संयोजिका राज्य सचिव अंजना सिंह,अजय सिंह,महासचिव हृदय नारायण मल्लाह,सहरसा से शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोरी साह,अमरेंद्र तिवारी,विभाष कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों की समस्या एवं समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए।साथ ही साथ शिक्षकों के विभिन्न मांग पूर्ति को लेकर राज्यस्तरीय बैठक का आह्वान किया गया।वही समान काम का समान वेतन की मांग को जायज ठहराते हुए अविलंब भुगतान किये जाने की मांग की।वही अंजना सिंह ने महिला शिक्षिकाओं की समस्या समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई की मांग की।साथ ही महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के प्रयास को सराहनीय बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story