मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक


भागलपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र की उपस्थिति और जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम के संचालन में भाजपा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133 संस्करण को बिहपुर विस में सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई।। जिसमें विधायक ने कहा कि बीते कई बार की तरह इस बार भी बिहपुर विस पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने में पूरे राज्य में नंबर वन बनेगा। जबकि मैं आज नारायणपुर प्रखंड के रायपुर बूथ नंबर चार पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं संग पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनुंगा।

विधायक ने कहा कि रविवार को बिहपुर विस के सभी 316 बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। इस बैठक में विस क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सभी छह मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष शामिल थे। इस मौके पर उत्तम कुमार, डोमी मंडल, प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश कुमार रूप, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, संजीव वर्मा और कमलरंजन आदि ने बूथों पर पीएम के मन की बात सुनने के बाद वहां के फोटो को पार्टी के एप पर अपलोड करने की बात कही। इस मौके पर सौरव सावर्ण, अमित सिंह, सौरव, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, कल्याण झा, संजय राय और अजय उर्फ माटो आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story