20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक


भागलपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरुदेव मंडल ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव अमित कुमार की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत आपूर्ति, पंचायत विकास, जीविका, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, अधूरी योजनाओं, जनसमस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदेन सदस्यों, बैंक प्रतिनिधियों तथा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा, विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना तथा आम जनता तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story