बाबा विश्वंभरनाथ मंदिर की विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
बाबा विश्वंभरनाथ मंदिर की विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक


पश्चिम चम्पारण (बगहा),30अक्टूबर(हि.स.)।बगहा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्रा के आदेश पर शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध बाबा विश्वंभरनाथ मंदिर परिसर में मंदिर की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर बैठक की गई। बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रूपेश कुमार तिवारी ने की।

बैठक में मंदिर परिसर की विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अतिक्रमण की समस्या दूर करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर परिसर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही, मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अतिक्रमण अथवा असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाय। मंदिर की गरिमा बनाए रखने और विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी तथा पुलिस प्रशासन के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।

उल्लेखनीय है कि पूरे विश्व में सुप्रसिद्ध नव शालिग्राम में से एक शालिग्राम इस मंदिर में जीवंत उपस्थित हैं।सन्1857ईoमें नेपाल के राणा सांगा ने लखनऊ जाने के दौरान भगवान शालिग्राम को इस मंदिर में भेंट स्वरूप प्रदान किया था,जिनकी उपासना साकार और निराकार दोनों में की जाती है।

बैठक में मनोज कुमार सिंह, राकेश सिंह, मदन मोहन गुप्ता, उमेश मोदनवाल, रणधीर प्रताप सिंह, नागेंद्र सहनी, नवल यादव, भुनेश्वर, कुंदन कुमार, संतु यादव, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, किशन सोनी, कन्हैया यादव, रवि किरण गुप्ता, सुरेश यादव, शिव शंकर मिश्रा, ओम प्रकाश जायसवाल, अजय गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, अभिनाश कुमार एवं ध्रुव किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story