फारबिसगंज में विजयादशमी पर रावण वध का निर्णय,आयोजन को लेकर बैठक

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में विजयादशमी पर रावण वध का निर्णय,आयोजन को लेकर बैठक


अररिया 25 सितम्बर(हि.स.)।फारबिसगंज के द्विजदेनी स्कूल के मैदान में इस साल पहली बार विजयादशमी के मौके पर रावण वध का आयोजन किया जाएगा।आयोजन को लेकर शुक्रवार को शहर के बगीचा चौक स्थित गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें सर्वसम्मति से रावण दहन के आयोजन का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि सर्वसम्मति से रावण वध का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की विधि व्यवस्था एवं रूपरेखा को लेकर शहर के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर आगे की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज रावण दहन टीम के समस्त कार्यकर्ता अनुमंडल अधिकारी और प्रशासन के साथ मिलकर बातचीत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन लाइफ़ सेवियर फाऊंडेशन के संस्थापक राजू साह एवं छात्र नेता युवराज यादव ने करते हुए कहा रावण दहन फारबिसगंज के धरती पर पहली बार आयोजित हो रही है।यह समस्त लोगों के लिए गौरव का विषय है, इस आयोजन में बढ़ चढ़कर लोगों की सहभागी होगी।

उन्होंने कहा यह रावण दहन नहीं बल्कि अपने अंदर जो बुराई है अहंकार है,उसकी दहन हो रही है। क्योंकि रावण राम से भी बड़े विद्वान थे,सिर्फ अहंकार के कारण रावण का वध हुआ था।

मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, लाइफ़ सेवियर फाउंडेशन के स्थापक राजू साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story