गांधी नामक राष्ट्रीय समारोह की तैयारी के लिए किया गया समितियों का गठन
भागलपुर, 29 मार्च (हि.स.)। भागलपुर में महात्मा गांधी के आगमन के सौ से अधिक साल पूरे होने के मौके पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की ओर से भागलपुर और इसके आसपास के जिलों में अंग प्रदेश में महात्मा गांधी नामक राष्ट्रीय समारोह की तैयारी के सिलसिले में रविवार को एक अहम बैठक गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान आगामी 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को होने वाले इस समारोह के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिनमें संरक्षण समिति, संचालन समिति, मीडिया समिति, संस्कृति समिति और स्मारिका संपादन समिति का गठन किया गया।
संपूर्ण समारोह के संयोजक के रूप प्रसून लतांत और डॉ सुधीर मंडल चुने गए। स्वागत समिति में डॉ डीपी सिंह, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉ शंभू दयाल खेतान, डॉ रतन मंडल, डॉ वीणा यादव, डॉ सुजाता चौधरी, डॉ फारूक अली, डॉ उग्र मोहन झा, रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ विद्या रानी, छाया पांडे, सैयद शाह फखरे आलम हसन, अध्यक्ष गांधी विचार विभाग और रामशरण जी के नाम शामिल हैं। संस्कृति समिति में जाने-माने फोटोग्राफर कलाकार शशि शंकर, रंगकर्मी सीतांशु अरुण, डॉ जयंत जलद और रंग कर्मी डॉ चैतन्य प्रकाश को सदस्य बनाया गया है।
संचालन समिति में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित डॉक्टर मनोज मीता, मो एनुअल हुदा, वासुदेव भाई, संजय कुमार, मदन कुमर, अरविंद कुमार रामा और प्रसून लतांत आदि शामिल किए गए हैं। समारोह के लिए संरक्षण समिति में सांसद अजय मंडल, सांसद गिरधारी यादव, सांसद पप्पू यादव, सांसद राजेश वर्मा, सांसद तारिक अनवर, विधायक रोहित पांडे, विधायक मिथुन यादव, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक शैलेंद्र कुमार, विधायक शैलेश कुमार, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक मुरारी पासवान, एमएलसी डॉ एन के यादव, पूर्व विधायक अजीत शर्मा, पूर्व सांसद कहकशां परवीन के नाम शामिल हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में मो तकी अहमद जावेद, संजय कुमार और प्रसून लतांत।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

