भाजपा की बैठक सह कार्यशाला आयोजित
भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र की उपस्थिति और जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम के संचालन में भाजपा की बैठक सह कार्यशाला आयोजित हुआ। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वें संस्करण को लेकर चर्चा हुई। इसको लेकर विधायक ने कहा कि बीते कई बार की तरह इस बार बिहपुर विस पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने में पूरे राज्य में नंबर वन बनेगा।
विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि रविवार को बिहपुर विस के सभी 316 बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। पीएम के मन की बात देशवासियों के हृदय तक पहुंचती है। वे इस माध्यम में देश के सर्वांगीण उत्थान और विकास की बात करते हैं। जिसमें खेल, कृषि, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग आदि शामिल रहता है।
इस बैठक सह कार्यशाला में विस क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सभी छह मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

