पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा की बैठक


भागलपुर, 07 मार्च (हि.स.)। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 का शुभारंभ शनिवार से हो गया है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विस के सभी मंडल भाजपा अध्यक्षों के साथ कार्य योजना बैठक की गई। क्षेत्रीय विधायक ईं.शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, उपाध्यक्ष प्रो.गौतम और जिला महामंत्री संजय शर्मा नागर आदि की उपस्थिति में उर्पयुक्त महाअभियान कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी सफल एवं सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा उपरांत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में बताया गया कि महाअभियान के महाप्रशिक्षण की पहली कड़ी में 12 मार्च को खरीक उत्तरी मंडल भाजपा की बैठक होगी। वहीं इस बैठक में दिनेश यादव, ईं.कुमार गौरव,श्ररूपेश रूप, दिलीप सिंह, ब्रजेश चौधरी, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, दिलीप महतो और ब्रजेश शर्मा नागर आदि मौजूद थे। वहीं बैठक के सुचारू संचालन में अजय उर्फ माटो, सौरव सावर्ण, अमित सिंह, लालमोहन, सिंटू और सदानंद आदि सक्रिय रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story