मांगों के समर्थन में कल दवा की सभी दुकान बंद
बेतिया, 19 मई (हि.स.)।
पश्चिम चंपारण के सभी दवा की दुकान अपने 3 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को बंद रखकर विरोध जताएंगे। इसकी जानकारी संवाददाता को वेस्ट चंपारण केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के सचिव नरेश कुमार श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने आगे बताया कि आखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ मुंबई एवं राज्य दवा विक्रेता संघ पटना के आह्वान पर पूरे देश सहित पश्चिमी चंपारण जिले में भी दवा की दुकानों को बंद रख कर विरोध जताया जाएगा, उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों की मांगों मेंअवैध तरह से ईफार्मेसी संचालन और 2018 कीअधिसूचना जीएसआर(ई)की वापसी, बड़े कारपोरेट जगत के द्वारा मनमानी ढंग से मूलय निर्धारणआदि मांगें शामिल है। आम लोगों सेअपील की गई है कि समय पूर्वअपनी रोजमर्रा आवश्यकता की दवाई की खरीदारी कर लेंगे, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

