महापौर और नगर आयुक्त ने किया सड़कों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
महापौर और नगर आयुक्त ने किया सड़कों का निरीक्षण


महापौर और नगर आयुक्त ने किया सड़कों का निरीक्षण


सारण, 06 मई (हि.स.)। छपरा नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं नगर आयुक्त ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि कचरे का उठाव नियमित और निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी। अंत में, उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छ छपरा के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story