मौसम का बदला मिजाज, मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट



अररिया 19 मार्च(हि.स.)। अररिया सहित इसके आसपास के इलाके में मौसम का मिजाज बदल गया।अहले सुबह में गर्जन के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आ गई।तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा हो गया है।दिनभर आकाश बादलों से ढंका रहा और दिनभर बारिश के आसार बने रहे।

मौसम के बदले मिजाज के कारण आमलोगों के जनजीवन पर भी आंशिक असर देखा गया।सुबह के समय 13 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही ठंडा हवा के कारण ठंड का अहसास हुआ जिससे लोग बिछावन में दुबके रहने को मजबूर रहे।शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री होने की बात कही गई। ईधर हल्की हवा के साथ हुई बारिश के कारण गेहूं के फसल को नुकसान होने से किसानों के सर पर चिंता की लकीरें देखी गई।

किसान प्रो.कृष्णानंद ठाकुर ने बताया कि अररिया की बालू के साथ मिट्टी मिली परत वाली खेतों में गेहूं का फसल पककर तैयार हो गया था और इस बारिश से वैसे किसानों को नुकसान हुआ है।जबकि मकई सहित अन्य नगदी फसल का उत्पादन करने वाले किसानों को इस बारिश से थोड़ा फायदा हुआ है।बहरहाल इन सबके बीच मौसम के बदले मिजाज से मौसम तत्काल सुहाना हो गया है।हवा में ठंडापन के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story