गणित एवं विज्ञान दिवस की प्रतियोगिता को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों को किया प्रेरित

WhatsApp Channel Join Now
गणित एवं विज्ञान दिवस की प्रतियोगिता को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों को किया प्रेरित


गणित एवं विज्ञान दिवस की प्रतियोगिता को लेकर जागरूकता अभियान, छात्रों को किया प्रेरित


सुपौल, 02 नवंबर (हि.स.)।

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस (2026) एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (2027) के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले के छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं को लेकर महाविद्यालय ने पहल की है।

महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देश पर प्राध्यापकों की एक विशेष टीम गठित की गई है। टीम ने जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। जागरूकता दल में सहायक प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार मंडल, डॉ. केएन राय एवं निकुंज कुमार शामिल रहे।

विद्यालयों में आयोजित संवाद के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को दोनों दिवसों के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले टैलेंट सर्च टेस्ट के प्रारूप, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले शैक्षणिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान विषयों के प्रति रुचि विकसित करने तथा राज्य स्तर पर अपनी शैक्षणिक मेधा प्रदर्शित करने के लिए प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को प्रेरित किया। महाविद्यालय का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को इस अवसर से जोड़कर उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771037 Articles

Share this story