संजय सरावगी की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Channel Join Now
संजय सरावगी की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब


दरभंगा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

शोक और संवेदना से भरे वातावरण में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है और इस क्षति की पूर्ति असंभव है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

सभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं अशोक यादव समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में वे श्री सरावगी एवं उनके परिवार के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। पूरा वातावरण शोक, श्रद्धा और संवेदना से ओतप्रोत रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story