चंडी महायज्ञ के अंतिम दिन पंडाल में भीषण आग, यज्ञ मंडप जलकर खाक

WhatsApp Channel Join Now
चंडी महायज्ञ के अंतिम दिन पंडाल में भीषण आग, यज्ञ मंडप जलकर खाक


भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वारसलीगंज में आयोजित चंडी महायज्ञ के दौरान बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे यज्ञ मंडप को अपनी चपेट में ले लिया और पंडाल धू-धू कर जलने लगा। बताया जा रहा है कि आज महायज्ञ का अंतिम दिन था और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में यज्ञ मंडप पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story