हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं साइकिल रैली का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं साइकिल रैली का आयोजन


सहरसा, 11 अगस्त (हि.स.)।

भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार के कुशल नेतृत्व में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय के कर्मीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सामूहिक वंदे मातरम् गायन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्काउट एवं गाइड के बच्चों की तिरंगा रैली को रवाना किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ की थीम पर स्थापित तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। जिलाधिकारी महोदय सहित उपस्थित पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story