सड़क दुघर्टना में राजमिस्त्री की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुघर्टना में राजमिस्त्री की मौत


भागलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम पर जा रहे राजमिस्त्री को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और परिजन की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी मनोहर यादव (56) के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोहर यादव सड़क किनारे पैदल दरियापुर की ओर से अपने घर भतोरिया आ रहे थे। इसी दौरान दरियापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बाइक को जब्त लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के ही तौसीफ खान की है। मनोहर यादव अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story