फारबिसगंज में सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया गया

फारबिसगंज में सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया गया
WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मनाया गया


फारबिसगंज/अररिया, 10जून (हि.स.)।अररिया के फारबिसगंज में सिक्ख के पांचवे गुरु अर्जुन देव की शहीदी पर्व सिख समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनाया। मौके पर भजन कीर्तन के साथ पाठ गुरुवाणी का आयोजन किया गया। गुरु अर्जुन देव का जन्म 15 अप्रैल 1563 को अमृतसर के पास गोविंदवाल में हुआ और इनकी मृत्यु 1581 में लाहौर पाकिस्तान में हुआ। इन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि जो ईश्वर के शरण में जाएगा फिर कोई संकट नही आयेगा । वही,ज्ञानी प्रदीप सिंह ने भजन कीर्तन और प्रवचन कर गुरु अर्जुन देव की के व्यक्तित्व के बारे में बताया।

ज्ञानी प्रदीप सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के दौर के समय का पल उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। धर्म परिवर्तन के दौर के दौरान औरंगजेब ने उन्हें मजबूर करने के लिए शारीरिक और मानसिक हर तरह की यातनाएं दी। गर्म पानी में उबाला भी गया था लेकिन फिर भी अपने धर्म पर कायम रहे। इस ख़ास मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस कुमार /चंदा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story