साम्राज्यवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया भगत सिंह का शहादत दिवस

WhatsApp Channel Join Now
साम्राज्यवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया भगत सिंह का शहादत दिवस


भागलपुर, 23 मार्च (हि.स.)। शहीद ए आजम भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा साम्राज्यवाद विरोध दिवस मनाया गया। साथ ही पूर्व विधायक एवं जन नेता अंबिका प्रसाद की पुण्यतिथि भी मनाई गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय नागेश्वर भवन भीखनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद ए आजम भगत सिंह एवं पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई में आपने शहादत दे दी। उनका शहादत हमें आज अमरीकी साम्राज्यवाद से मुक्ति के लिए संघर्ष का आह्वान करता है। शहादत दिवस ऐसे समय में हम मना रहे हैं, जब अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया में नंगा नाच कर रहा है। दूसरी ओर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ दुनिया भर में आवाज भी बुलंद हो रहे हैं और एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है।

इस अवसर पर जिला सचिव देव कुमार यादव, पूर्व जिला सचिव सुधीर शर्मा, बिहार राज्य किसान सभा के नेता भोला यादव, चिकित्सक डॉक्टर उचित लाल सिंह, ब्रह्मदेव सिंह यादव, परमानंद मंडल, देवचंद यादव व, सचिन कुमार, अनीता शर्मा और अभिमन्यू मंडल, ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवेंद्र वर्मा ,आर के सिंह, मोहम्मद मुस्ताक, सदानंद यादव, अमित कुमार, डॉक्टर अवधेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story