पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि पवई कोठी टोला चौक (एनएच -31) की ओर दो मोटरसाइकिल सवार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर 9.436 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्करों में जितेंद्र कुमार मंडल (28) और गंगाराम किस्कू (26) शामिल है, जो फलका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

