मरौना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मरौना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण


सुपौल, 16 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मरौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्मली एवं मरौना के प्रखंड-अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताया। उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, निर्मली को कार्य में तेजी लाते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही अंचलाधिकारी, मरौना को भी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

डीएम ने सरकार के महत्वपूर्ण सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना एवं निर्मली, अंचलाधिकारी मरौना एवं निर्मली, राजस्व अधिकारी मरौना, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मरौना तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निर्मली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story