मरौना सीएचसी में एक्स-रे सेवा शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मरौना सीएचसी में एक्स-रे सेवा शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन


मरौना सीएचसी में एक्स-रे सेवा शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन


सुपौल, 06 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरौना में जिलाधिकारी सावन कुमार ने एक्स-रे सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। यह सेवा सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन एवं सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है।

एक्स-रे सेवा शुरू होने से अब मरौना एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को सामान्य एक्स-रे जांच के लिए दूसरे अस्पतालों या निजी जांच केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय और अनावश्यक खर्च की बचत होगी। खासकर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक सुलभ बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। नई सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी तथा मरीजों के उपचार में भी सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, सुपौल, मरौना प्रखंड प्रमुख, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story