मांझी निवासी बीएसएफ जवान की मालदा में गोली लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। मांझी पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में तैनात हवलदार अजय कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी अजय कुमार सिंह के मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के चाचा अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह और शिक्षक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने बताया कि कैंप में सजा से नाराज एक जवान ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें अजय कुमार सिंह सहित दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

देश सेवा के प्रति समर्पित इस परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अजय अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई आईटीबीपी, कल्याण विभाग और सेना में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। वे अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story