लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए मणिकांत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए मणिकांत सिंह


सहरसा, 2 दिसंबर (हि.स.)। लोजपा आर संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने जिला लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष पद पर मणिकांत सिंह को मनोनीत किया।

इस आशय का मनोनयन पत्र देते हुए उन्होने कहा कि इनके मनोनयन से सहरसा जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री सिंह के मनोनयन पर लोजपा आर के कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त कर उन्हे बधाई दी।

बधाई देने वालों में लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाकांत साह, डॉ के डी शर्मा, रतन कुमार साह ने प्रसन्नता व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में संसदीय बोर्ड संगठन जिले में मजबूत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story