शहादत दिवस पर याद किए गए अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
शहादत दिवस पर याद किए गए अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय


अररिया 08 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में बुधवार को शहादत दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय को स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी।मंगल पांडे की शहादत के साथ ही भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त की गिरफ्तारी दिवस पर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संजीत कुमार निगम ने कहा कि मंगल पांडेय वीर सिपाही थे,जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह छेड़ी थी।इस घटना ने पूरे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की आवाज को बुलंद किया था। जिस कारण उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फांसी की सजा दी गई थी।शिक्षक श्री रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज ही के दिन 8 अप्रैल 1929 ई को सरदार भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त ने केंद्रीय असेंबली में बम फेंके थे।जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वन्य दिवसों के बारे में प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर सर्वे मुर्मू,दिलीप मुर्मू, सोमलाल मुर्मू ने भी श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों से राष्ट्र भक्ति से सीख लेने को प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story