क्षमता से 200 अधिक बंदी, मंडल कारा सुपौल में 700 कैदी बंद

WhatsApp Channel Join Now
क्षमता से 200 अधिक बंदी, मंडल कारा सुपौल में 700 कैदी बंद


सुपौल, 28 फ़रवरी (हि.स.)।जिला विधिक सेवा प्राधिकार अफजल आलम ने शनिवार को मंडल कारा सुपौल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा अधीक्षक मोतीलाल से मुलाकात की और उनकी उपस्थिति में विभिन्न वार्डों, रसोईघर तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में वार्डों एवं रसोईघर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। कारा परिसर में संचालित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया, जहां बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की जानकारी ली गई। साथ ही कारा स्थित अस्पताल वार्ड का अवलोकन किया गया, जहां कुल छह बंदी इलाजरत पाए गए। पूछताछ करने पर बताया गया कि सभी बंदियों का नियमित उपचार किया जा रहा है तथा समय पर दवा एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

कारा अधीक्षक सुपौल के अनुसार वर्तमान में मंडल कारा में कुल 700 बंदी निरुद्ध हैं, जो निर्धारित क्षमता से लगभग 200 अधिक है। क्षमता से अधिक बंदियों की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन द्वारा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story