बिहपुर विधानसभा के सभी 316 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
बिहपुर विधानसभा के सभी 316 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम


भागलपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमलोगों द्वारा सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा गया और लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।

सोनवर्षा में बूथ संख्या 100 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रो. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने तेलघी स्थित बूथ संख्या 206 पर उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, बिहपुर क्षेत्र के सभी अलग-अलग बूथों पर भी पार्टी पदाधिकारियों की देखरेख में आमजनों ने सामूहिक रूप से इस प्रसारण को सुना।

संबोधन सुनने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा, हमारा यह दृढ़ संकल्प है कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र और राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के हर घर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पहुंचाया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण की इस गौरवशाली यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story