मलमास मेरे के दूसरे शाही स्नान को लेकर साधुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
नालंदा, 31 मई (हि.स.)। बीते 17 मई से राजगीर में मलमास मेले का शुभारंभ हुआ था, जिसका समापन 15 जून को होगा। रविवार को पुरुषोत्तम मास मेले के दूसरे शाही स्नान को लेकर राजगीर आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपराओं के विराट उत्सव का साक्षी बना।
आज दूर-दूर से आए साधु-संतों, महंतों और देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। राजगीर में प्रशासनिक अनुमान के अनुसार इस शाही स्नान में लगभग 3 लाख श्रद्धालु विभिन्न पवित्र कुंडों और तीर्थस्थलों में पुण्य की डुबकी लगाएं है। शाही स्नान का सबसे बड़ा आकर्षण विभिन्न अखाड़ों और मठ-मंदिरों से निकलने वाली संतों की भव्य शाही सवारी होगी।
सारे अखाड़ों की अलग-अलग ध्वज, पारंपरिक वेशभूषा और नाच-गान के बीच निकलने वाली यह शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए अति मनमोहक दृश्य होगी।
अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार भीड़ के प्रबंधन के लिए यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही प्रशासन ने बैरिकेडिंग, लाइट, पीने का पानी तथा सुरक्षा की सारी उत्तम व्यवस्था कर ली है.आपको बता दें कि राजगीर में दूसरे शाही स्नान को लेकर कल रात से ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा है. क्योंकि पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से धन-संपत्ति और वैभव में बढ़ोतरी होती है.
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

