छपरा में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी का हुआ आयोजन


छपरा में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी का हुआ आयोजन


सारण, 01 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छपरा द्वारा संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय स्नेही भवन भगवान बाजार के सभागार में एक प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध और श्रेष्ठ जनों के सहयोग से राष्ट्र निर्माण को एक सही दिशा देना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। अब समाज के हर वर्ग से संवाद कर संघ के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाना है।

उन्होंने संघ द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन पर भी विस्तार से बात की। गोष्ठी की अध्यक्षता पटना एम्स के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगजीत पांडेय ने की। कार्यक्रम के अंत में विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह ने उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story