सोनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपित पाचू सहनी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 09 अप्रैल (हि.स.)। सोनपुर थाना क्षेत्र के एक हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त पाचू सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड का नामजद आरोपित इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्यवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त पाचू सहनी, सोनपुर थाना में दर्ज मामले में मुख्य नामजद आरोपित है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 एक, 238 और 120 बी के तहत हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपित भरपुरा सोनपुर का निवासी है। पुलिस बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story