महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


अररिया 11 अप्रैल(हि.स.)।

अररिया भाजपा नगर इकाई की ओर से सेवानिवृत शिक्षक पंडित इंदुकांत मिश्रा के आवास पर शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन और विचारों पर संक्षिप्त चर्चा की।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष की।उन्होंने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता को बढ़ावा दिया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर इतिहास रचा। उनका जीवन सामाजिक न्याय और समरसता का प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, जिला आईटी संयोजक संतोष झा, बथनाहा मंडल के पूर्व महामंत्री सुभाष साह सहित दर्जनों भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story