महर्षि दधीचि आश्रम में आम सभा की हुई बैठक, धूमधाम से मनाए जाएंगे महर्षि दधीचि एवं कृष्ण जन्मोत्सव
सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। महर्षि दधीचि आश्रम, उमानाथ मंदिर परिसर में मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक में दो प्रमुख आयोजनों का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
मंदिर समिति के संयोजक अरुण पुरोहित ने बताया कि आगामी 4 से 8 सितंबर तक पांच दिवसीय श्रीकृष्ण झूलनोत्सव आयोजित होगा, जिसमें मथुरा-वृंदावन के कलाकार रासलीला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
वहीं 19 सितंबर को महर्षि दधीचि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। जयपुर से आई महर्षि दधीचि की मूर्ति की स्थापना हेतु 10 लाख की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा। बैठक में इंदौर दधीचि सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, सचिव परशुराम राय, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

