चिकित्सा जगत का महाकुंभ, भागलपुर में जुटे देश भर के दिग्गज पैथोलॉजिस्ट
भागलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला और सीएमई का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं में डॉ असिताभा मंडल, डॉ स्वामीनाथन, डॉ रुपेश गुण्डवार और डॉ मनोज कहार ने स्लाइड को स्क्रीन पर प्रसारित कर विस्तार में डेमोस्ट्रेट किया गया। सभा का संचालन डॉ प्रीति एवं डॉ कुमार सुनीत द्वारा किया गया। कार्यशाला में बिहार राज्य के विभिन्न विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया। कुछ छात्राएं रिम्स रांची से देखी गईं। लंच के बाद छात्रों द्वारा उनके किए गए शोध कार्य पेपर एव पोस्टर द्वारा प्रेजेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि आज कल कैंसर हर उम्र में बढ़ता जा रहा है। जिससे हर रोज नए रिसर्च हो रहे है। इसी क्रम में आज सॉफ्ट टिस्सयू कैंसर के सभी मॉरफ़ॉलॉजिक वैरायटी पर विस्तार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ स्वामीनाथन ने बताया की मैंने 30 साल से ज़्यादा चिकित्सक शिक्षक के तौर पर कार्य करते हुए कठिन कठिन स्लाइड को जमा कर रखा है। उसे आज आप के सामने पेश कर रहा हूँ। डॉ असिताभा मॉडल ने बच्चों में होने वाले सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के ईविंग सारकोमा पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ साथ स्नातक छात्रों से रूबरू हुए। कुछ कैंसर नए पैथोलॉजिस्ट के लिए विविधता के कारण डायग्नोसिस में संशय बना रहता है। इस बिषय पर डॉ रूपेश गुण्डवार द्वारा स्लाइड शो द्वारा सिखाया गया। डॉ मनोज क़हर ने गुजरात और राजस्थान में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण होने वाले सॉफ्ट टिश्यू कैंसर पर अपना प्रकाश डाला। अंत में वोट ऑफ़ थैंक्स डॉ मुकेश प्रसाद साह द्वारा सम्पन्न किया गया। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पैथोलॉजिस्ट में डॉ बिपिन कुमार, आईजीएमसी के पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ ए के सिन्हा पुर्णिया से शामिल रहे। कल रविवार को पूरे दिन वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

