महाअष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा अर्चना के बाद सुहागिनों ने भरा खोईछा

WhatsApp Channel Join Now
महाअष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा अर्चना के बाद सुहागिनों ने भरा खोईछा


महाअष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा अर्चना के बाद सुहागिनों ने भरा खोईछा


अररिया 18 अक्टूबर(हि.स.)। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को शक्ति की देवी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। महाअष्टमी की पूजा शुरू होते ही दुर्गा मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा।वही दोपहर के बाद सुहागिनों महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा को लेकर मां अम्बे के समक्ष खोईछा भरा। मंदिरों में महाअष्टमी की विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला, पुरूष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मां दुर्गा की पूजा में लीन हो गये। महाष्टमी की पूजा के साथ दुर्गा मंदिरों के परिसर में मेला की भी शुरूआत हो गई। ढाक के थाप के माता के जयकारे लगे। मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालु अपने-अपने घरों से मंदिर दंड देते पूजा पंडाल पहुंचे।

फारबिसगंज के छुआपट्टी, गोदना ठाकुरबाड़ी,गोढ़ियारे चौक दुर्गा मंदिर ,बंगाली टोला स्थित काली मंदिर, बड़ा शिवालय,हाई स्कूल रोड स्थित दुर्गा मंदिर, खोखा बाबू गोला, रेलवे कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर, मां अम्बे अर्चना मंदिर, सुल्तान पोखर स्थित मां भगवती वैष्णो देवी मंदिर,चौरा परवाहा मंदिर सहित अन्य मंदिरो में भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पूजा करते नजर आये।महिलाओं एवं युवतियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने हेतु शाम के समय में काफी भीड़ उमड़ी। यहां के लोगों में मां के प्रति गहरी आस्था को लेकर संध्या आरती के दौरान गांव के महिला व पुरुष सभी मां के दरबार में पहुंच कर नतमस्तक हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story