मदरसा भवन निर्माण में अनियमितता पर डीएम सख्त, कार्य रोकने के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
मदरसा भवन निर्माण में अनियमितता पर डीएम सख्त, कार्य रोकने के आदेश


मदरसा भवन निर्माण में अनियमितता पर डीएम सख्त, कार्य रोकने के आदेश


सुपौल, 23 मई (हि.स.)। जिले के किशनपुर प्रखंड स्थित मदरसा सिराजुल उलूम मेहासिमर में निर्माणाधीन भवन कार्य में अनियमितता मिलने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया, जहां कई प्रकार की विसंगतियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत छह वर्ग कक्ष, चार शौचालय, दो वजुखाना, एक कार्यालय कक्ष, एक प्रधानाचार्य कक्ष, लॉबी एवं एक पुस्तकालय का निर्माण होना है।

अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित संवेदक के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।

जिलाधिकारी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो सके।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण एजेंसी में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story