गैस सिलेंडर कालाबाजारी में शामिल आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 29 अप्रैल (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक अस्थावां के द्वारा प्रखण्ड अस्थावां क्षेत्रान्तर्गत घरेलू एल०पी०जी० गैस सिलेंडर का कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण की सघन जॉच एवं छापामारी की गयी।

जांच के क्रम में अभियुक्त सत्यदेव सिंह उर्फ कनेडी कुमार पिता-स्व० जयराम सिंह ग्राम-बेनार, पोस्ट-कैला, थाना+पंचायत सारे, प्रखण्ड अस्थावां, जिला-नालन्दा के यहाँ तीन ऐजेन्सी (इण्डेन गैस, एच०पी० गैस एवं भारत गैस) के कुल 9 सिलेंडर जिसमें एच०पी० गैस का 3 सिलेंडर (1 भरा एवं 2 खाली), भारत गैस का 02 सिलेंडर (02 खाली) एवं इण्डेन गैस का 04 सिलेंडर (02 भरा एवं 02 खाली) पाया गया। पूछताछ करने पर सभी सिलेंडरों से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया और ना ही कोई संतोषप्रद जबाब मिला। जिससे यह प्रतीत हुआ कि सत्यदेव सिंह उर्फ कनेडी कुमार पिता-स्व० जयराम सिंह के द्वारा बड़े पैमाने पर घरेलू एल०पी०जी० गैस सिलेंडरों का कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण में सम्मलित है।

उक्त सूचना के आधार पर एवं जॉचोपरान्त सत्यदेव सिंह उर्फ कनेडी कुमार पिता-स्व० जयराम सिंह, ग्राम-बेनार, पोस्ट-कैला, थाना+पंचायत सारे, प्रखण्ड अस्थावाँ, जिला-नालन्दा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा-7 EC Act एवं भा०द०सं० के उपयुक्त धाराओं के तहत सारे थाना में थाना काण्ड संख्या 65/26 के तहत आज बुधवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

यदि किन्ही व्यक्ति को पेट्रोल-डीजल एवं एल०पी०जी० सिलेंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु सिलेंडरों की व्यवसायिक उपयोग के बारे में पता चलता है तो वे इसकी सूचना जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा जारी नं पर सूचना देने की भीअपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति व संस्थान इन वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलु गैस के व्यवसायिक उपयोग में संलिप्त पाये जाते है जो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story