सोशल मीडिया के जरिए भागलपुर के युवक को फिलिपींस की लड़की से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

WhatsApp Channel Join Now
सोशल मीडिया के जरिए भागलपुर के युवक को फिलिपींस की लड़की से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी


भागलपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर सात समंदर पार से दुल्हन अपने दूल्हे के गांव पहुंच गई। मामला भागलपुर के बेलारी मिल्की गांव का है। जहां के रहने वाले ऋषि की 10 साल पहले फिलिपींस की रहने वाली सारा से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल ग।ई इसके बाद ऋषि ने सारा से मिलने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर वीजा और पासपोर्ट बनवाया और फिलिपींस जाकर सारा से मुलाकात की। वहां उन्होंने सारा के माता-पिता से भी मुलाकात की। जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी का फैसला लिया गया। कुछ दिनों बाद सारा अपने माता-पिता के साथ भागलपुर के बेलारी मिल्की गांव पहुंचीं। जहां हिंदू रीति-रिवाज और पूरे पारंपरिक अंदाज में दोनों की शादी संपन्न हुई। फिलहाल ऋषि एक निजी कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story