आगामी 12 सितंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का त्वरित निष्पादन

WhatsApp Channel Join Now
आगामी 12 सितंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का त्वरित निष्पादन


भागलपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का देशव्यापी आयोजन किया जाएगा।

इस लोक अदालत के सफल संचालन और अधिक से अधिक मामलों के निपटारे को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

इसके तहत आपसी समझौते और रजामंदी के आधार पर लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अपने समय और धन की बचत के लिए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को हमेशा के लिए समाप्त कराएं। लोक अदालत में बैंक से जुड़े ऋण और रिकवरी के मामले, बिजली बिल और उससे संबंधित विवाद, पारिवारिक और वैवाहिक आपसी विवाद सहित अन्य सभी प्रकार के सुलहनीय दीवानी और फौजदारी मामले की सुनवाई होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से होने वाले फैसले के खिलाफ कहीं कोई अपील नहीं होती है, जिससे विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story