लू से बचाव की जानकारी से अवगत हुए विद्यार्थी
बेतिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सबेया कला, चनपटिया में छात्र-छात्राओं को लू (हिट स्ट्रोक) से बचाव के उपाय की जानकारी शनिवार काे दी गयी।
शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार मनाया जाता है, जिसमें अलग-अलग विषयों की जानकारी और आपदा से बचाव के बारे में बताया जाता है, इसी क्रम में आज बच्चों ने लू से बचाव की विस्तृत जानकारी दिया गया।
साथ ही बच्चों की घर में स्वयं ओ०आर०एस० के घोल बनाने के तरीका बताई। एक ग्लास साफ पानी में नमक और चीनी को घोलकर आसानी से ORS का घोल बना सकते है और इसका सेवन करें, साथ ही निम्लिखित बिंदुओं पर जानकारी सांझा की-
लू से बचाव के प्रमुख उपाय:
• हाइड्रेटेड बने रहने के लिए-
ज्यादा से ज्यादा पानी पिये, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या आम को उबालकर उसके पानी पिये।
• खान-पान में सावधानी बरते:
* ताजा भोजन करें। बासी भोजन से परहेज करें।
*पर्याप्त पानी पिय, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पिएं।
• प्याज, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का सेवन करें।
• धूप से बचाव:
• दोपहर में (12-4 बजे) घर से बाहर निकलने से बचें। अगर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या दुपट्टे का उपयोग करें और धूप का चश्मा पहनें।
• कपड़ों का चयन: सूती और हल्के रंग के, ढीले कपड़े पहनें जो हवादार हों।
• अचानक तापमान परिवर्तन से बचें: धूप से घर के अंदर आने के तुरंत बाद एयर कंडीशनर या कूलर के सामने न बैठें, न ही फ्रिज का पानी तुरंत पिएं।
• बचाव के लिए: बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी न छोड़ें।
लू लगने के लक्षण और प्राथमिक उपचार:
अगर किसी को भी तेज़ बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना या त्वचा में सूखापन महसूस हो, तो-
* व्यक्ति को तुरंत छाया या ठंडी जगह पर ले जाएं।
*शरीर को गीले कपड़े से पोंछें या ठंडे पानी से नहलाएं।
*ओआरएस (ORS) या नींबू पानी पिलाएं।
*स्थिति गंभीर होने पर तुरंत मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाएं, डॉक्टर से संपर्क करें।
आज सुरक्षित शनिवार के पर विद्यार्थियों ने लू से बचाव की जानकारी ली और स्वयं भी घरेलू उपचार, उपाय के बारे में बताएं।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

