लोडिंग अनलोडिग मजदूरों ने प्रदर्शन कर डीएसओ को सौपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
लोडिंग अनलोडिग मजदूरों ने प्रदर्शन कर डीएसओ को सौपा ज्ञापन


सहरसा, 06 जून (हि.स.)। फुड एण्ड एलाइड वर्कस यूनियन इंटक के तत्वावधान में लोडिंग व अनलोडिंग मजदूरों द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल के दौरान शनिवार को विरोध प्रदर्शन पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल के नेतृत्व में न्यूनतम मजदूरी, मूलभूत सुविधा मुहैया कराने तथा अंतर भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मजदूरो की मांग पूरी नही की जा रही है। जिसके कारण मजदूरों को बार बार काम बाधित कर हड़ताल के लिए विवश होना पड़ता है। मजदूरों ने काम के लिए समय सीमा निर्धारित करने, पेयजल, शौचालय एवं आवासीय सुविधा देने तथा बकाये अंतर भुगतान किये जाने की मांग शामिल है।

उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय 5 एवं 6 जून का हड़ताल और प्रदर्शन्त सांकेतिक है। फिर भी अगर श्रमिकों की मांगो पर कारवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी हो सकता है। ऐसे में उच्च न्यायालय के आदेश एवं विभागीय आदेश के साथ बकाया मजदूरी का भुगतान एवं श्रमिक कार्य स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र बहाल करवाने की मांग की है।

वही प्रमुख मांगो में राज्य खाद्य निगम के विभिन्न जिलों में स्थित गोदामों में कार्यरत लोडिंग अनलोडिंग कर्मियों को आपके आदेश ज्ञापांक 2776, दिनांक 18.02.2026 के आलोक में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रबंधकों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा अपेक्षित है।

उपर्युक्त अवधि में न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान के कारण उत्पन्न बकाया अंतर राशि का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।वैधानिक प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक कर्मी के पारिश्रमिक से 12% पीएफ एवं 0.75% ईएसआई तथा नियोक्ता द्वारा 12% पीएफ एवं 3.25% ईएसआई का अंशदान संबंधित संस्थाओं में जमा किया जाना अनिवार्य है। इस प्रावधान के उल्लंघन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए इसे अविलंब लागू कराया जाए।

इस मौके पर सुरेश पासवान, श्रवण पासवान, रामविलास साह, भूमि पासवान, बृजेश सदा, गनौरी शर्मा, प्रमोद शर्मा, चंदन यादव, रामानंद राय, लक्ष्मण शाह, जागों यादव, मुकेश यादव, अशोक पासवान, बबलू पासवान,शिशिर पासवान सहित बड़ी संख्या में लोडिंग एवं अनलोडिंग मजदूर शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story