मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी सम्मानित


दरभंगा, 23 नवंबर (हि.स.)। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिष्ठित ‘मिथिला विभूति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के उद्घाटन अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कुलपति प्रो. चौधरी को यह सम्मान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय के सामाजिक जुड़ाव के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का माहौल है। शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story