एलएनएमयू की सीनेट बैठक 19 दिसंबर को, दीक्षांत समारोह का बजट स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now
एलएनएमयू की सीनेट बैठक 19 दिसंबर को, दीक्षांत समारोह का बजट स्वीकृत


दरभंगा 25 नवंबर (हि.स.)। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को सिंडिकेट की बैठक कुलपति के आवासीय कार्यालय स्थित सभागार में हाइब्रिड मोड में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की वार्षिक अधिषद् (सीनेट) की बैठक 19 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने बैठक का संचालन किया। राज्यपाल के अपर सचिव के पत्र के आलोक में सीनेट की बैठक की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में सीनेट के आयोजन के लिए तैयार अनुमानित बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसे अनुमोदन के लिए बिहार लोक भवन, पटना भेजने का निर्णय लिया गया।

वहीं, आगामी 22 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अनुमानित बजट को भी सिंडिकेट ने स्वीकृति प्रदान की। इसे भी अनुमोदन के लिए बिहार लोक भवन भेजा जाएगा।

बैठक में डॉ. बैद्यनाथ चौधरी 'बैजू', मीणा झा, डॉ. गजेन्द्र प्रसाद, प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. नारायण झा, प्रो. विमल कुमार, डॉ. शिखर वासिनी एवं डॉ. अमर कुमार सहित अन्य सिंडिकेट सदस्य उपस्थित थे। अंत में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story