सहायक लेखाकार पद पर गुंटूर में मिली तैनाती, विभाग ने पाग-चादर और घड़ी देकर किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सहायक लेखाकार पद पर गुंटूर में मिली तैनाती, विभाग ने पाग-चादर और घड़ी देकर किया सम्मानित


दरभंगा, 06 नवंबर (हि.स.)। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के सीनियर रिसर्च फेलो प्रकाश कुमार ठाकुर ने दोहरी उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्हें आंध्र प्रदेश के गुंटूर में तैनाती मिली है।

इसके साथ ही उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को शोध-प्रबंध जमा करने से पूर्व विभागीय परिषद के समक्ष अपने शोध कार्य का सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण भी किया। इस उपलब्धि पर विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पाग-चादर एवं घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह एमबीए निदेशक डॉ. राजकुमार साह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने प्रकाश की सफलता को अन्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी रजनीश कुमार चौधरी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story