विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम का संबोधन
भागलपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर एनडीए कार्यालय में बड़ी संख्या में सोमवार को पहुंची महिलाओं ने नवगछिया पुलिस जिला भाजपा के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाईव संबोधन को टीवी पर सुना।
इस मौके पर बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के मौके पर दिए गए संबोधन का मातृशक्ति के साथ सामूहिक श्रवण किया। विधायक ईं.शैलेंद्र ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प है। बिहपुर में भी मातृशक्ति के साथ इस क्षण का साक्षी बनना गर्व का विषय रहा। जहां महिलाओं के सम्मान, सहभागिता और नेतृत्व के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करना भी है। चाहे वह पंचायत स्तर हो या संसद तक। ईन.शैलेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नारी शक्ति की बढ़ती भूमिका, उनकी उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के निर्माण में उनकी भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया।
जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला मंत्री रूपेश रूप और भाजपा नेता उत्तम कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य न केवल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को बल देना है। बल्कि महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी को सुनिश्चित करना भी है। इस मौके पर दिलीप महतो, अरूण चौधरी, कल्याण झा, अजय उर्फ माटो, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, दल्लू चौधरी, वकील साह समेत रिंकू देवी, ललीता देवी, माला देवी, रीता देवी, मृदुला देवी, कुमकुम देवी और ममता देवी सहित बडी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

