नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 18 जुलाई(हि.स.)। जिले की घूरना थाना पुलिस ने शनिवार को सीमा पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने घूरना बॉर्डर के समीप घेराबंदी कर 79.8 लीटर अवैध नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और शराब की खेप को जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सुपौल जिले के बनैलीपट्टी निवासी सुशील कुमार पिता महेश पासवान के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार को पुलिस अभिरक्षा में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story