कुर्साकांटा पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
May 19, 2026, 13:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 19 मई(हि.स.)। जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीती रात हरिरा पंचायत के वार्ड संख्या चार थारू टोला में छापेमारी कर 30 वर्षीय उमाकांत मंडल उर्फ बंगाली पिता स्व.चानन दास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के घर से 54 लीटर देशी चुलाई शराब और 16 बोतल नेपाली शराब की बोतल बरामद किया।
बरामद नेपाली शराब 4.800 और कुल शराब 58.800 लीटर है।मामले में कुर्साकांटा थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनयम के तहत कांड दर्ज किया गया है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

