191 लीटर शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त

WhatsApp Channel Join Now
191 लीटर शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल जब्त


अररिया,19 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 190.970 लीटर शराब एवं तस्करी में प्रयोग में लाए गए तीन मोटरसाइकिल जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नेपाल से भारतीय क्षेत्र की ओर संदिग्ध सामग्री की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर आई समवाय, फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना के दल ने संयुक्त वाहन गश्ती की। गश्ती के दौरान अगले सुबह करीब सवा तीन बजे कोशिकापुर की ओर से नवाबगंज की दिशा में आती हुई तीन मोटरसाइकिलें देखी गईं। जैसे ही संयुक्त गश्ती दल का वाहन उस मार्ग पर बढ़ा, तीनों मोटरसाइकिलों की लाइट बंद कर दी गईं तथा लगभग पांच सौ मीटर आगे तीनों मोटरसाइकिलें मार्ग पर गिरी हुई अवस्था में पाई गईं। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।

मोटरसाइकिलों की जांच करने पर प्रत्येक मोटरसाइकिल पर दो-दो बोरियां बंधी हुई मिलीं। बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 190.970 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई । इसके अतिरिक्त मौके से तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई

जब्त की गई संपूर्ण शराब एवं तीनों मोटरसाइकिलों को फुलकाहा थाना के सुपुर्द किया गया ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story