25 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कुरसेला पुलिस ने गंगा किनारे मक्का के खेत में छिपाकर रखी 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। मौके से मधेली गांव निवासी अवधेश मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर मारा छापा

पुलिस को सूचना मिली थी कि मधेली गांव के पास गंगा नदी किनारे मक्का के खेत में चोरी-छिपे शराब का धंधा चल रहा है। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। खेत में प्लास्टिक के गैलन में छिपाकर रखी गई 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी अवधेश मंडल के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गंगा के दियारा इलाके में मक्का और गेहूं के खेत तस्करों का नया ठिकाना बन रहे हैं। ऐसे इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story