लायंस क्लब फेमिना ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
लायंस क्लब फेमिना ने जरूरतमंदों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण


अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।फारबिसगंज की लायंस क्लब फेमिना की ओर से शनिवार को डाक हरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित महादलित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।वहीं बच्चों के बीच बिस्किट,नाश्ता का पैकेट,फल आदि का वितरण किया गया।

क्लब की चिकित्सक सदस्यों के द्वारा महादलितों का इलाज भी करते हुए उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया।मौके पर संस्था की अध्यक्ष डॉ नेहा राज,सचिव डॉ नम्रता सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,मधु अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,डॉ अमृता वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story