पर्यटन दिवस पर कुसियारगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
पर्यटन दिवस पर कुसियारगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


अररिया 27 सितम्बर(हि.स.)। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को जिले के कुसियारगांव स्थित जैव विविधता उत्थान बायोडायवर्सिटी पार्क में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित हुआ।शिविर में स्थानीय लोगों को कानून से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की अलग-अलग योजनाओं के बारे में भी शिविर में जानकारी दी गई।लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता पाने के तरीके और दूसरी कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई। इसका मकसद ग्रामीणों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से दूर न रहे।

आसपास के इलाकों से दर्जनों लोग शिविर में शामिल हुए। लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को फायदेमंद बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story